Sunday, April 5, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Israel-Iran War के बीच सिवान का युवक लापता, 17 जून से बंद है मोबाइल, परिवार में मचा कोहराम

June 23, 2025
in दुनिया, बिहार
A A
Israel-Iran War के बीच सिवान का युवक लापता
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News: ईरान-इजराइल युद्ध (Israel-Iran War 2025) के बीच एक चिंताजनक खबर बिहार के सिवान जिले से सामने आई है. यहां के 25 वर्षीय सेराज अली अंसारी ईरान में लापता हो गए हैं. वे एक पेट्रोलियम कंपनी में क्वालिटी चेक इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे. 17 जून की शाम से उनका मोबाइल बंद है और परिजनों का उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया है.

17 जून को हुई थी आखिरी बात

परिजनों के अनुसार, सेराज ने 17 जून की शाम आखिरी बार इंटरनेट कॉल के जरिए अपने पिता हजरत अली से बात की थी. उन्होंने बताया था कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ठिकाने से महज एक किलोमीटर दूर जोरदार बमबारी हो रही है. इस बातचीत के तुरंत बाद उनका फोन बंद हो गया और अब तक कोई संपर्क नहीं हो सका है.

 9 जून को ईरान पहुंचे थे सेराज

सेराज 9 जून को सऊदी अरब से ईरान पहुंचे थे और वहां ‘Petrosaz General Contractor’ नामक एक कंपनी में क्वालिटी चेक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. चूंकि उनका स्थायी पहचान पत्र (ID) अभी नहीं बना था, इसलिए वे केवल इंटरनेट कॉल से ही परिवार से संपर्क में थे.

Related Post

US-Iran Conflict: US-Iran confrontation reaches dangerous turning point, F-15E aircraft crashes, pilot missing

US Iran Conflict:अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, F-15E विमान गिरा, पायलट लापता

April 4, 2026
Today is your last Working day-Oracle ने पल भर में निकाले 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी, लोगों में हाहाकार!

Today is your last Working day-Oracle ने पल भर में निकाले 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी, लोगों में हाहाकार!

April 1, 2026
Kerosene Production: Which country in the world produces the most kerosene? Demand Rises Amidst the Oil and Gas Crisis

दुनिया में किस देश में होता है Kerosene का सबसे ज्यादा उत्पादन? तेल और गैस संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम

March 31, 2026
Nitish Kumar resigns from MLC post, opposition intensifies attack on BJP

बिहार राजनीति में बड़ा बदलाव: Nitish Kumar का MLC पद से इस्तीफा, विपक्ष का भाजपा पर हमला तेज

March 30, 2026

read more- रांची का कांटाटोली फ्लाईओवर एक साल में ही सवालों के घेरे में, गार्डवॉल में दिखी दरार – JUDCO ने दी सफाई

परिवार की बढ़ी चिंता, मां की तबीयत बिगड़ी

सेराज अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे हैं. उन पर ही छोटे भाई-बहनों की पढ़ाई और घर की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी थी. उनके लापता होने से पूरा परिवार सदमे में है. उनकी मां की तबीयत लगातार बिगड़ रही है, जबकि पिता हर दिन उनके लौटने की उम्मीद में दरवाजे की ओर टकटकी लगाए बैठे रहते हैं.

 बेगूसराय का मामला भी आया था सामने

इससे पहले भी बिहार के बेगूसराय जिले के एक युवक के ईरान में लापता होने की खबर सामने आ चुकी है. वह भी रोजगार के सिलसिले में ईरान गया था और बमबारी वाले क्षेत्र में फंसा हुआ बताया गया था. तब भी परिजनों ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी.

read more- रांची में मानसून आया नहीं कि बह गया सिस्टम, सिर्फ आधे घंटे की बारिश ने डुबो दी राजधानी

 परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

अब जब सिवान का सेराज अली भी उसी परिस्थिति में लापता हो गया है, तो परिजनों ने भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि वे युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें.

Related Posts

US-Iran Conflict: US-Iran confrontation reaches dangerous turning point, F-15E aircraft crashes, pilot missing
Breaking News

US Iran Conflict:अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, F-15E विमान गिरा, पायलट लापता

April 4, 2026
Today is your last Working day-Oracle ने पल भर में निकाले 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी, लोगों में हाहाकार!
दुनिया

Today is your last Working day-Oracle ने पल भर में निकाले 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी, लोगों में हाहाकार!

April 1, 2026
Kerosene Production: Which country in the world produces the most kerosene? Demand Rises Amidst the Oil and Gas Crisis
दुनिया

दुनिया में किस देश में होता है Kerosene का सबसे ज्यादा उत्पादन? तेल और गैस संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम

March 31, 2026
Next Post
Assembly By-Election Result 2025 LIVE Updates

Assembly By-Election Result 2025 LIVE Updates: पंजाब, गुजरात, केरल और बंगाल की 5 सीटों पर काउंटिंग जारी

The last rites were performed thinking the woman was a dead body, now seeing the woman return alive, there was a stir in the village

शव समझ किया अंतिम संस्कार, अब जिंदा लौटी महिला को देख गांव में मच गया हड़कंप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

Jharkhand Crime: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों से ठगी, दो साईबर अपराधी सलाखों के पीछे

April 5, 2026

Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

Jharkhand Politics: बालू से तेल निकालने का काम कर रही है महागठबंधन सरकार-भाजपा का बड़ा आरोप

Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिली मार्च की किस्त, ₹97 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra