Smartphone Price Hike India : अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। भारत के सबसे लोकप्रिय मोबाइल ब्रांड्स-सैमसंग, वीवो और ओप्पो जैसे कई कंपनियों ने अपने हैंडसेट्स की कीमतों में 40% तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस अचानक आए उछाल के पीछे दुनिया भर में चल रही चिप की शॉर्टेज और अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध को मुख्य वजह बताया जा रहा है।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी
Smartphone Price Hike India: किस ब्रांड्स ने कितना बढ़ाया दाम, देखे लिस्ट
बाजार के आंकड़ों के अनुसार, Samsung ने अपने मिड-रेंज मॉडल गैलेक्सी A56 (अब A57) की कीमत ₹47,999 से बढ़ाकर ₹62,499 कर दी है।
वहीं, Vivo ने अपने बजट फोन T4 लाइट के दाम में सीधे ₹4,000 का इजाफा किया है, जिससे अब यह ₹13,999 में मिलेगा।
Oppo ने भी अपने पांच प्रमुख मॉडल्स पर ₹2,000 की फ्लैट बढ़ोतरी लागू कर दी है।
इसके अलावा, Xiaomi और Realme ने भी अपने कई मॉडल्स की कीमतों में 32% तक का इजाफा किया है।
Read More- Sarkari Naukri: करेंसी नोट छापने वाली प्रेस में 534 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
Smartphone Price Hike India: क्यों हो रही है स्मार्टफोन की कीमतों में उछाल
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी की दो सबसे बड़ी वजहें हैं:
-
चिप की किल्लत: AI टेक्नोलॉजी की भारी डिमांड के कारण चिप बनाने वाली कंपनियां (जैसे एनवीडिया) अब सारा ध्यान AI चिप्स पर दे रही हैं। नतीजतन, स्मार्टफोन मेमोरी चिप्स की कीमतें पिछले तीन महीनों में 120% तक बढ़ गई हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive -
मिडल-ईस्ट संकट: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध से ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित हुई है। इससे फोन की बॉडी में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक और पैकेजिंग मटेरियल की लागत काफी बढ़ गई है।
Smartphone Price Hike India: क्या आगे और महंगे हो सकते हैं फोन
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) का कहना है कि कंपनियों ने साफ कर दिया है कि ये कीमतें अब कम नहीं होंगी। बल्कि, संकेत मिल रहे हैं कि अगले कुछ महीनों में स्मार्टफोन के दाम और भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए आने वाला समय काफी महंगा साबित होने वाला है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









