Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 13 वर्षीय नाबालिग ने अपने मुंहबोले बुआ और फूफा पर यौन शोषण और शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने दिल्ली में अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए इसे रांची पुलिस को सौंप दिया है।
read more: झारखंड में कल से लागू होगी नई शराब नीति, विदेशी शराब सस्ती और देसी महंगी
दिल्ली से शुरू हुई जांच की कहानी
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने हाल ही में दिल्ली के साउथ दिल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई। चूंकि घटना का स्थान रांची का अरगोड़ा थाना क्षेत्र है और आरोपी भी यहीं का रहने वाला हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस ने तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज की। यह एक महत्वपूर्ण कदम था, क्योंकि इससे पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में देरी नहीं हुई। अब यह मामला रांची के अरगोड़ा थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
read more: रांची समेत पूरे झारखंड में 5 दिन तक बारिश-बिजली का तांडव, देखें कब होगी सबसे भारी बरसात
पढ़ाई के बहाने बुलाया, फिर बनी घरेलू नौकरानी
पीड़िता, ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड के लातेहार की रहने वाली है, उसने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2022 में उसके माता-पिता ने उसे बेहतर पढ़ाई के लिए रांची भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि बच्ची अपने मुंहबोले रिश्तेदारों के पास सुरक्षित रहेगी। हालांकि, रांची पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे स्कूल में सिर्फ एक सप्ताह तक ही जाने दिया। इसके बाद उसे पढ़ाई से रोककर घर के सारे काम करने के लिए मजबूर किया जाने लगा। काम न करने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती थी।
read more: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात
यौन शोषण का सिलसिला और 50 हजार चुप रहने के लिए
फिलहाल इस पूरी घटना की कहनी और भी गंभीर तब हो जाती है। जब पीड़िता ने बताया कि उसके मुंहबोले फूफा ने साल 2022 से लेकर फरवरी 2025 तक उसके साथ लगातार यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, उसे चुप कराने के लिए 50 हजार रुपये भी दिए गए। मार्च 2025 में, पीड़िता किसी तरह अपने मौसा-मौसी के पास दिल्ली पहुंची और अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।
केंद्र सरकार के अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति पर यौन शोषण का आरोप है, वह रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहता है और केंद्र सरकार के एक कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत है। एक प्रतिष्ठित पद पर बैठे व्यक्ति पर ऐसे गंभीर आरोप लगना, इस मामले को और भी संवेदनशील बना देता है।
read more: सुखदेव नगर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन, सांसद दीपक प्रकाश ने किया शुभारंभ
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि दिल्ली पुलिस से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और उनके शोषण पर गंभीर सवाल उठाता है।












