KhabarMantra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को हाल ही में शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (IGMC) में भर्ती किया गया. बताया जा रहा है कि उन्हें उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और हल्की बेचैनी महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. सूत्रों के अनुसार वो पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी और फिर एक दम से उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया.
अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है और कहा है कि यह सिर्फ एक नियमित स्वास्थ्य जांच थी. चिकित्सकों के मुताबिक, उन्हें कुछ देर अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा ताकि उनकी सेहत में कोई उतार-चढ़ाव न आए. हालाँकि उनकी स्थिति स्थिर है तो वो कुछ समय में घर जा सकती है.
शिमला में निजी दौरे पर थीं
सोनिया गांधी कुछ दिनों से शिमला में अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी आवास में ठहरी हुई थीं. शिमला का ठंडा और शांत वातावरण उनकी सेहत के लिए अनुकूल माना जाता है, और वह अक्सर यहां कुछ समय बिताने आती हैं.
Read more: भारत के फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर,Messi और Argentina की पूरी टीम आने वाली है भारत
हिमाचल सरकार और पार्टी की प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी सेहत की जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बातचीत की. उन्होंने कहा, “सोनिया जी की हालत स्थिर है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.”
कांग्रेस पार्टी ने भी एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि चिंता की कोई बात नहीं है और सोनिया गांधी जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी. अगर डॉक्टरों ने मंजूरी दी, तो सोनिया गांधी कुछ दिनों में दिल्ली लौट सकती हैं. फिलहाल, उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर रख रही है.
Read more: Social media पर वायरल हुआ एक अनोखा किस्सा: कपल ने अपने बच्चे का नाम ही UPSC रख दिया!
देशभर में उनके समर्थक उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.













