SSC CGL 2025 News : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बहुप्रतीक्षित SSC CGL 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 14,582 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Read More:बड़ा तालाब और हटिया की हरमू नदी की गंदगी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त
ऑनलाइन आवेदन की तारीख
- आवेदन शुरू: 9 जून 2025
- अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
- परीक्षा तिथि (CBT): 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Read More: Breaking News: हजारीबाग ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार
SSC CGL 2025 के लिए आवेदन शुल्क और करेक्शन फीस
- आवेदन शुल्क: ₹100
- पहला करेक्शन: ₹200
- दूसरा करेक्शन: ₹500
उम्मीदवारों को दो बार अपने फॉर्म में संशोधन की सुविधा मिलेगी।
SSC CGL 2025 आवेदन कैसे करें?
- SSC की वेबसाइट nic.in पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- SSC CGL 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट रखें
SSC CGL 2025 भर्ती: पदों की पूरी सूची
ग्रुप-B और C कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न विभागों में पद खाली हैं, जिनमें शामिल हैं:
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (केंद्रीय सचिवालय, विदेश मंत्रालय, IB, रेलवे आदि)
- इनकम टैक्स इंस्पेक्टर (CBDT)
- सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, एग्जामिनर, प्रिवेंटिव ऑफिसर (CBIC)
- असिस्टेंट इंफोर्समेंट ऑफिसर (ED)
- CBI, NIA, नारकोटिक्स, और अन्य में सब-इंस्पेक्टर
- पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, ऑडिटर, अकाउंटेंट
- जूनियर सांख्यिकी अधिकारी, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II
- डिवीजनल अकाउंटेंट (CAG), सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (MES)
- टैक्स असिस्टेंट (CBDT, CBIC)
- और अन्य मंत्रालयों एवं विभागों के लिए दर्जनों पद
SSC CGL 2025 भर्ती युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का बड़ा अवसर है। उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








