धनबाद: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर भव्य परेड का आयोजन हुआ, जिसमें 11 प्लाटून शामिल थे। परेड का नेतृत्व सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार ने किया।
अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धियां
एसएसपी ने बताया कि बीते एक वर्ष में धनबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
- 7,914 आपराधिक मामलों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान
- हाल के दो माह में 2,200 मामलों का निष्पादन
- 182 मामलों में 385 अपराधियों को सजा
- संगठित अपराध पर कार्रवाई में 110 अपराधियों की गिरफ्तारी
साइबर थाना और जागरूकता अभियान
एसएसपी ने घोषणा की कि धनबाद में जल्द ही अत्याधुनिक साइबर थाना शुरू किया जाएगा, जिससे साइबर अपराधों पर काबू पाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा “पुलिस की पाठशाला” के तहत यातायात नियम, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां
धनबाद पुलिस के आरक्षी आलोक लकड़ा, कविता कुमारी और कुंदन कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। आलोक लकड़ा और कविता कुमारी का चयन विश्वकप 2025 और हांगकांग क्लासिक 2025 के लिए हुआ है।
सड़क सुरक्षा पर जोर
एसएसपी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों के पालन और घायलों की मदद करने की अपील की।
इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी और सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








