Stock Market Crash: भारतीय शेयर मार्केट में 23 मार्च को भारी दबाव देखने को मिला है। बाजार की तेजी से गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। BSE Sensex करीब 1,800 अंकों की गिरावट के साथ 72,700 के आसपास कारोबार करता नजर आया, जबकि Nifty 50 भी लगभग 550 अंक टूटकर 22,650 के स्तर पर पहुंच गया।
बैंकिंग से लेकर आईटी और ऑटो सेक्टर तक, आज हर तरफ लाल निशान का बोलबाला है। बाजार की इस बदहाली के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग है, जिसने वैश्विक सप्लाई चेन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
Stock Market Crash: रुपया रिकॉर्ड गिरावट के साथ 93.86 तक पहुंचा
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग ने आग में घी डालने का काम किया है। ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर के पार निकल चुका है, जिसका सीधा असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा। आज रुपया रिकॉर्ड गिरावट के साथ 93.86 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
Read More- Jharkhand weather update: झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा 23 मार्च का मौसम
विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार जारी बिकवाली ने घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के जोश को भी ठंडा कर दिया है। पिछले शुक्रवार की मामूली बढ़त आज के इस बड़े झटके के सामने पूरी तरह धुंधली पड़ गई है।













