Business News: 3 सितंबर 2025, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 50 अंक टूटकर 24,550 के पास है।
बाजार का हाल: सेंसेक्स और निफ्टी
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 11 में गिरावट देखने को मिली। महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो और टाटा स्टील के शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। वहीं, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और ICICI बैंक के शेयर 1% तक टूटे।
निफ्टी 50 में 30 शेयर गिरावट में और 20 शेयर बढ़त में रहे। NSE के मेटल, फार्मा और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी रही, जबकि IT, मीडिया और FMCG सेक्टर में दबाव दिखा।
ग्लोबल मार्केट का हाल
जापान का निक्केई 0.60% गिरकर 42,055 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 0.35% चढ़कर 3,183 पर है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42% गिरकर 25,388 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96% गिरकर 3,820 पर कारोबार कर रहा है। 2 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.55% की गिरावट के साथ 45,296 पर बंद हुआ। नैस्डेक में 0.82% और S&P 500 में 0.69% की गिरावट रही।
FII-DII डेटा (2 सितंबर 2025)
2 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FII) ने कैश सेगमेंट में 1,159.48 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 2,549.51 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। अगस्त 2025 में विदेशी निवेशकों ने कुल 46,902.92 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों ने इसी अवधि में 94,828.55 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
read more- Happy Birthday Shakti Kapoor: विलेन से कॉमेडियन तक, शक्ति कपूर का फिल्मी सफर
पिछला कारोबारी दिन (2 सितंबर 2025)
2 सितंबर को सेंसेक्स 206 अंक गिरकर 80,157 पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत में करीब 400 अंकों की तेजी देखने को मिली थी, लेकिन बाद में बाजार फिसल गया।
निफ्टी भी 45 अंक गिरकर 24,579 पर बंद हुआ। उस दिन IT, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में गिरावट रही, जबकि एनर्जी और FMCG सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।













