Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

नाइजर में झारखंड के 5 श्रमिकों के अपहरण पर सुदेश महतो ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

May 4, 2025
in झारखंड, देश, रांची
A A
Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर नाइजर में आतंकी समूह द्वारा अपहृत झारखंड के पांच श्रमिकों की तत्काल और सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है.

पत्र में महतो ने बताया कि झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के रहने वाले ये पांच श्रमिक नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के कार्यस्थल पर काम कर रहे थे, जहां 25 अप्रैल को उन्हें अगवा कर लिया गया. उन्होंने इसे न केवल पीड़ित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक गहरी त्रासदी बताया.

महतो ने कहा कि ये श्रमिक अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए विदेश में कार्यरत थे और अब उनका अपहरण विदेशों में कार्यरत भारतीयों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह नाइजर सरकार से कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर पर बातचीत कर शीघ्र हस्तक्षेप करे.

Related Post

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

April 2, 2026
Politics heats up over Hazaribagh incident: Dr. Irfan Ansari launches scathing attack on BJP, warning of a "surgical strike"

Hazaribagh कांड पर सियासत गरम: भाजपा पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की चेतावनी, डॉ. इरफान अंसारी का तीखा हमला

April 2, 2026
Ranchi: 24×7 radiology, mammography and 6 OT facilities started in Sadar Hospital

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

April 2, 2026
JMM's strength seen in Assam elections 2026, Kalpana Soren roars on tribal rights

असम चुनाव 2026 में JMM की  दिखी ताकत, कल्पना सोरेन ने आदिवासी अधिकारों पर भरी हुंकार

April 2, 2026

आजसू पार्टी लगातार इस मुद्दे को लेकर सक्रिय है. पार्टी नेताओं – विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और संजय मेहता – ने हाल ही में अपहृत श्रमिकों के परिजनों से बगोदर में मुलाकात की और उन्हें रिहाई के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी.

सुदेश महतो ने गृह मंत्री को भेजे गए पत्र में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं:

  1. तत्काल कार्रवाई – नाइजर सरकार से समन्वय कर श्रमिकों की रिहाई सुनिश्चित की जाए.
  2. परिवारों को सहायता – अपहृत लोगों के परिजनों को नियमित जानकारी दी जाए और भावनात्मक सहयोग भी प्रदान किया जाए.
  3. नीतिगत सुधार – विदेशों में खासकर जोखिम वाले क्षेत्रों में कार्यरत भारतीयों की सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक नीति तैयार की जाए.

महतो ने कहा कि यह केवल पांच व्यक्तियों की सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और भारत की प्रतिष्ठा का सवाल है. उन्होंने झारखंड की जनता से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की और कहा कि आजसू पार्टी जनजागरण अभियान चलाकर सरकार पर दबाव बनाएगी.

अपहृत नागरिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए महतो ने उन्हें भरोसा दिलाया कि “हम आपके दुख में आपके साथ हैं, और हर संभव प्रयास करेंगे ताकि आपके अपने जल्द और सुरक्षित घर लौट सकें.”

उन्होंने विश्वास जताया कि गृह मंत्री अमित शाह इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और भारत सरकार की कूटनीतिक ताकत के बल पर इन श्रमिकों को शीघ्र रिहा कराया जाएगा.

Related Posts

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग
Breaking News

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

April 2, 2026
Politics heats up over Hazaribagh incident: Dr. Irfan Ansari launches scathing attack on BJP, warning of a "surgical strike"
झारखंड

Hazaribagh कांड पर सियासत गरम: भाजपा पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की चेतावनी, डॉ. इरफान अंसारी का तीखा हमला

April 2, 2026
Ranchi: 24×7 radiology, mammography and 6 OT facilities started in Sadar Hospital
रांची

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

April 2, 2026
Next Post
lightning

देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी

JMM में कल्पना सोरेन समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

JMM में कल्पना सोरेन समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: Luck Will Shine for These 5 Zodiac Signs—Find Out How Your Friday Will Turn Out

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

April 3, 2026

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

650 मिलियन यूज़र्स के साथ इतिहास रचा: Bharti Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

Hazaribagh कांड पर सियासत गरम: भाजपा पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की चेतावनी, डॉ. इरफान अंसारी का तीखा हमला

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

असम चुनाव 2026 में JMM की  दिखी ताकत, कल्पना सोरेन ने आदिवासी अधिकारों पर भरी हुंकार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra