Dhanbad: बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड को लेकर न्याय की लड़ाई लड़ रहीं झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का दर्द एक बार फिर सामने आ गया। कैंडल मार्च के दौरान समर्थकों के बीच बोलते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
पूर्णिमा नीरज सिंह ने भावुक स्वर में कहा कि –
“मैं आखिरी सांस तक अपने पति नीरज सिंह के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती रहूंगी। यह संघर्ष सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे धनबाद की आवाज है।”
कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब
“जस्टिस फॉर नीरज” संगठन द्वारा आयोजित इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मार्च जिला परिषद कार्यालय से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक निकाला गया। इस दौरान सभी ने मोमबत्तियाँ जलाकर नीरज सिंह को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग उठाई।
न्याय की मांग तेज
समर्थकों ने कहा कि नीरज सिंह की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।












