Dhanbad: पाथरडीह कोल वाशरी स्थित मिवान स्टील लिमिटेड (मोनेट वाशरी) गेट पर सोमवार को ग्रामीणों और परिजनों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रैयत शिव शंकर उर्फ जादू महतो के निधन के बाद हुआ, जिसमें परिजनों ने कंपनी प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
जमीन समझौते पर विवाद
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012 में धनबाद के तत्कालीन उपायुक्त और टूंडी विधायक मथुरा महतो की मौजूदगी में जादू महतो ने अपनी 5 एकड़ 71 डिसमिल जमीन मोनेट कंपनी को दी थी। परिजनों का आरोप है कि समझौते के बावजूद कंपनी की ओर से उन्हें उचित मुआवजा और लाभ नहीं दिया गया।
परिजनों की मांग
परिजनों ने कहा कि वर्षों से लंबित मामले का समाधान नहीं होने के कारण परिवार को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अब वे चाहते हैं कि सरकार और प्रशासन इस मामले में पहल कर परिजनों को उचित न्याय और लाभ दिलाए।
नेताओं की प्रतिक्रिया
घटना पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोहम्मद एकलाख अंसारी और JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशीष कुमार महतो ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई एवं मुआवजा दिलाने की मांग की।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








