Ranchi: गोड्डा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ कथित यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तिलाबाद मिशन के फादर थॉमस सोरेन पर महिला ने बार-बार दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
5 नवंबर को एसडीपीओ कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा
मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा 5 नवंबर 2026 को गोड्डा स्थित एसडीपीओ कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के बाद निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर मामले की जांच के लिए अधिवक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता सोरेन के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट
पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात करेगी भाजपा कमेटी
कमेटी में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य ममता कुमारी, लिलीसी हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकी देवी और सुंदरपहाड़ी मंडल अध्यक्ष अनीता हेंब्रम शामिल हैं।
Read More- Breaking News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: 2 साल सेवा अवधि और बढ़ी, 25% को मिलेगी स्थायी नौकरी
एसडीपीओ कार्यालय के घेराव और एसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद कमेटी तेतरिया-2 गांव जाकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात करेगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








