KhabarMantra: पीरटांड़ के खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरलाडीह के चांदनी चौक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां अवैध रूप से बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर प्रशांत की मौत हो गई. वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
Read More: शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब, गिट्टी की आड़ में छिपी शराब तस्करी का भंडाफोड़
मौके पर मौजूद ग्रमिणों ने बताया कि क्षेत्र में हर दिन बड़ी मात्रा में अवैध बालू का परिवहन किया जाता है. ग्रामीणों के अनुसार, बालू लदे ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है.
घटना की सूचना मिलते ही खुखरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया और स्थिति को सामान्य किया.
Read More: कटिया गांव में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, जल संकट बना जीवन की सबसे बड़ी जंग












