Jharkhand News: कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, पिछले दिनों बिरहोर टोला से एक साथ भोज खाने गए 10 बच्चे, लापता हो गए थे। इस मामले में कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोडरमा पुलिस ने सभी 10 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। जिसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, फिर उनके परिजनों को उन सब को सौंप दिया जाएगा।
Jharkhand News: क्या है मामला?
दरअसल, 1 फरवरी को बिरहोर बच्चे कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के गडियाई (खरपोका) बिरहोर टोला के 70 लोग परसाबाद में एक श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए गए थे, लेकिन उनमें से 10 बच्चे घर वापस नहीं लौटे। जिसको लेकर 6 फरवरी को जयनगर थाना में FIR दर्ज कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। और विशेष टीम गठित कर बच्चों के खोजबीन में जुट गई। इस विशेष टीम में 3 DSP, 3 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के जवानों को शामिल थें।
Jharkhand News: गयाजी (बिहार) से बरामद हुए सभी बच्चे
कोडरमा पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमों ने जगह-जगह सघन अभियान चलाया, CCTV फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस ने गयाजी, आसनसोल, रांची रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट-बाजार और होटल-ढाबों में खोजबीन की। तभी कोडरमा पुलिस यह सूचना मिली कि, कुछ बच्चे गयाजी (बिहार) से बरामद हुए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम गयाजी बाल गृह पहुंची और सभी लापता बच्चों की पहचान कर अपने साथ कोडरमा ले गई. अब इन सभी बच्चों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, फिर इनके परिवारजनों को सौंप दिया जाएगा. इधर, बच्चों के सकुशल बरामदगी से गांव में खुशी की लहर है।












