शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

मुख्य सचिव ने 16वें वित्त आयोग की बैठक में झारखंड के लिए विशेष पैकेज और 50% वर्टिकल डिवोल्यूशन की मांग की

मई 31, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
The Chief Secretary demanded a special package and 50% vertical devolution for Jharkhand in the 16th Finance Commission meeting

The Chief Secretary demanded a special package and 50% vertical devolution for Jharkhand in the 16th Finance Commission meeting

Share on FacebookShare on Twitter

रांची :  राजधानी रांची में आज 16वें वित्त आयोग की बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों और विकास की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें आयोग के समक्ष रखीं। मुख्य सचिव ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र  बनाने का माननीय प्रधानमंत्री के विज़न को साकार करने के लिए सभी राज्यों का समावेशी विकास आवश्यक है। उन्होंने झारखंड को बहुतायत के विरोधाभास और प्राकृतिक संसाधनों के अभिशाप का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि राज्य खनिजों और वनों से परिपूर्ण होते हुए भी आर्थिक रूप से पिछड़ा है।

Table of Contents

Toggle
  • राज्य को नहीं मिल पा रहा अपेक्षित लाभ- अलका तिवारी
  • राज्य के कोष से किया जा रहा भारी व्यय
  • गठन के समय राज्य को ना पैकेज मिला ना विशेष राज्य का दर्जा
  • 50% वर्टिकल डिवोल्यूशन की मांग की

read more: राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना बनी वरदान: 500+ कर्मचारियों को मिला कैशलेस इलाज, 25 लाख तक का लाभ

राज्य को नहीं मिल पा रहा अपेक्षित लाभ- अलका तिवारी

उन्होंने कहा कि झारखंड के कुल क्षेत्रफल का 30% वनाच्छादित है, जिससे बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को पर्यावरणीय स्वीकृति की जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जिससे परियोजनाओं में देरी और लागत में वृद्धि होती है। राज्य में देश के कुल खनिज भंडार का 40% होने के बावजूद राज्य को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोयला कंपनियों पर भूमि मुआवजा, रॉयल्टी जैसी बड़ी देनदारियां लंबित हैं। खनन से जुड़ी गतिविधियों के कारण भूमि क्षरण, प्रदूषण, कृषि उत्पादकता में गिरावट, स्वास्थ्य समस्याएं और स्थानीय लोगों का विस्थापन गंभीर मुद्दे बने हुए हैं।

read more: राज्य भर में मनाया गया सीटू का स्थापना दिवस

राज्य के कोष से किया जा रहा भारी व्यय

मुख्य सचिव ने बताया कि झारखंड देश का परंपरागत औद्योगिक केंद्र रहा है, जहां देश का पहला इस्पात संयंत्र जमशेदपुर में स्थापित हुआ था। लेकिन जीएसटी व्यवस्था से उपभोक्ता राज्यों को लाभ मिलने के कारण उत्पादक राज्य झारखंड को 2025-26 से 2029-30 तक लगभग ₹61,677 करोड़ का अनुमानित नुकसान होगा। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि राज्य की 39% आबादी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं आदिम जनजातियों से है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे सामाजिक सूचकांकों में काफी पिछड़ी हुई है। सरकार मईया सम्मान योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास को बढ़ावा दे रही है, जिसके लिए राज्य के कोष से भारी व्यय किया जा रहा है।

read more: कोडरमा में ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार 

गठन के समय राज्य को ना पैकेज मिला ना विशेष राज्य का दर्जा

मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि झारखंड को गठन के समय विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज नहीं मिला, जबकि अन्य नवगठित राज्यों को ऐसे लाभ दिए गए थे। राज्य वामपंथी उग्रवाद जैसी चुनौती से भी जूझ रहा है, जिससे विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने राजस्व संग्रहण में सुधार के लिए ठोस प्रयास किए हैं और 2019-20 से 2025-26 के दौरान टैक्स एवं नॉन टैक्स राजस्व में 16.5% की वृद्धि दर्ज की गई है। नीति आयोग की 2025 की राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट में झारखंड को 18 सामान्य श्रेणी वाले राज्यों में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

read more: रातू रोड-पिस्का मोड़ फ्लाईओवर के नीचे लगे साइन बोर्ड में भारी गड़बड़ियाँ, सुधार की मांग को लेकर सदान विकास परिषद ने सौंपा ज्ञापन 

50% वर्टिकल डिवोल्यूशन की मांग की

बैठक में पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों को सशक्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई और भारत सरकार से मिलने वाले अनुदान में वृद्धि की मांग की गई। मुख्य सचिव ने आयोग से आग्रह किया कि वर्टिकल डिवोल्यूशन को 50% किया जाए और हॉरिजॉन्टल डिवोल्यूशन के फार्मूले में जनसंख्या, प्रति व्यक्ति आय में विकसित राज्यों से अंतर, वन क्षेत्र, खुले वन क्षेत्र और जीएसटी क्षति जैसे कारकों को भी शामिल किया जाए।

read more: 11 जून को होगा निरसा हाईवा समिति का चुनाव, मालिक चुनेंगे नया अध्यक्ष और सचिव 

Related Posts

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के साथ पारंपरिक लकड़ी के जगन्नाथ रथ का निर्माण करते हुए लोहरा परिवार के कारीगरों का दृश्य, जो 300 वर्षों से अधिक पुरानी रथ निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
धर्म-अध्याय

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

जुलाई 17, 2026
Jharkhand Police's high-tech mission
झारखंड Jharkhand News

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

जुलाई 17, 2026
बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा की हत्याकांड खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
क्राइम Crime

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जुलाई 17, 2026
Next Post
Minister expressed displeasure over delay in filling vacant posts, preparations intensified for wider reach of Palash products

रिक्त पदों पर देरी पर मंत्री ने जताई नाराज़गी, पलाश उत्पादों की व्यापक पहुंच के लिए तैयारियां तेज

एलिमिनेटर में दिखा HITMAN का शो, गुजरात टाइटंस के सपने को किया चूर चूर

एलिमिनेटर में दिखा HITMAN का शो, गुजरात टाइटंस के सपने को किया चूर चूर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

70 MBBS seats added at RIMS; setback for SNMMCH.

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

जुलाई 17, 2026

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra