Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित घाट रोड केतारी बगान में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान से करीब महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका मूल रूप से खलारी की रहने वाली बताई जा रही है।
एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से अलग रह रही थी और पिछले करीब डेढ़ महीने से चुटिया क्षेत्र में एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में किराए के मकान में रह रही थी। मकान मालिक के अनुसार, आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद कमरा किराए पर दिया गया था।
Read More- गिरिडीह: चार बच्चों का बाप घर लाया सौतन, नाराज परिजनों ने उठाया ये खौफनाक कदम
एक युवक हिरासत में, रिश्तेदार की भी तलाश
मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस महिला के जीजा की भी तलाश कर रही है। जांच में सामने आया है कि वह चार दिन पहले महिला से मिलने आया था। 29 मई के बाद से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Read More- हजारीबाग: सिंदूर तालाब में मिला लापता बच्ची का शव, भाई अब भी गायब-इलाके में भारी तनाव
फॉरेंसिक जांच पर टिकी उम्मीद
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले का जल्द खुलासा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि विशेष टीम गठित कर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









