Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन NARCOS के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में तीन संदिग्ध युवक चार ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग के साथ मिले। पूछताछ में उन्होंने बैगों में गांजा होने की बात स्वीकार की।
कुल 61 पैकेट गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद
ट्रेन के नामकुम स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने सभी को उतारकर जांच की। जांच में आयुष सिंह, प्रिंस कुमार और अंकित पाठक के पास से कुल 61 पैकेट गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी आरोपी बिहार के बक्सर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
Read More- गिरिडीह: चार बच्चों का बाप घर लाया सौतन, नाराज परिजनों ने उठाया ये खौफनाक कदम
आरपीएफ अधिकारियों ने डीडी किट से जांच कर बरामद पदार्थ को गांजा होने की पुष्टि की। इसके बाद जब्त सामग्री और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया।यह कार्रवाई रेलवे मार्ग से हो रही नशा तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Read More- चुटिया में लिव इन में रह रही महिला का संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, प्रेमी हिरासत में

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









