Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची में जय श्री राम की गूंज से पूरा शहर हुआ राममय, अखाड़ों से निकली भव्य शोभा यात्रा

April 7, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। राजधानी रांची रामनवमी के अवसर पर पूरी तरह राममय हो गई है। जय श्रीराम के नारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महावीर मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हर शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान “राम जी की निकली सवारी, देश का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” जैसे जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

राजधानी के अलग-अलग इलाकों से होते हुए जुलूस निकल रहा है, जहां शोभायात्रा में शामिल राम भक्त अपने तलवार, गदा, फरसा, भाला से हैरतअंगेज करतबों से

लोगों का मन मोह ले रहे हैं। शोभायात्रा में शामिल हर रामभक्त परंपरागत हथियारों से लैस हैं। राजधानी के सभी अखाड़े से निकली शोभायात्रा अल्बर्ट एक्का चौक हो कर तपोवन मंदिर जाकर लौटती है।

Related Post

RIMS: LPG crisis impacts kitchens, patients' food menus may change

RIMS: किचन पर LPG संकट का असर, मरीजों के खाने के मेन्यू में हो सकते हैं बदलाव

March 15, 2026
श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

March 13, 2026
Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

March 10, 2026
Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

March 2, 2026

लाल, पीला, नीला, हरा समेत रंग बिरंगे झंडे से पूरी राजधानी पट सी गयी है। तपोवन मंदिर में पहुंचकर महाबीर मंडल के सदस्य झंडे को पूजा कराकर वापस लौट रहे है। मेन रोड समेत हर प्रमुख सड़कों पर मेला सा दृश्य है। कई जगह तो बकायदा मेले जैसी दुकानें सजायी गयी हैं, जहां सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालु मेले का मजा ले रहे हैं।

आयोजक महाबीर मंडलों के पदधारियों का माला पहना कर स्वागत करने में जुटे हैं। सबसे उच्चे झंडे वाले महाबीर मंडल को भी सम्मानित किया जाएगा। दर्शक कतारबद्ध होकर झंडे को निहार रहे थे। प्रमुख सड़कों के किनारे सामाजिक संस्थाओं द्वारा पेयजल, चना, गुड़, शरबत देकर शोभा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया जा रहा है। अंजुमन प्लाजा, डेली मार्केट के मुस्लिम समुदाय महाबीर मंडलों का स्वागत कर रहे हैं और श्रद्धालुओं के बीच शर्बत, चना बांट खुशियां बांट रहे हैं।

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

रामनवमी को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सुरक्षा को लेकर 12 डीएसपी के अलावा 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा और 3500 जवानों को तैनात किया गया था।

शहर के 20 थाना क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही थी।

सुरक्षा की दृष्टि से 40 जगहों पर क्यूआरटी को तैनात किया गया था। क्यूआरटी के अलावा सीआरपीएफ की भी दो कंपनी को तैनात किया गया था।

शहर में 400 से ज्यादा जगहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी। डीसी मंजूनाथ भजंत्री, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा , सिटी एसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी प्रकाश सोय सहित अन्य डीएसपी और थाना प्रभारी लगातार निगरानी रख रहे है।

एसएसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही तैनात अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं।

Related Posts

RIMS: LPG crisis impacts kitchens, patients' food menus may change
Uncategorized

RIMS: किचन पर LPG संकट का असर, मरीजों के खाने के मेन्यू में हो सकते हैं बदलाव

March 15, 2026
श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी
Uncategorized

श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

March 13, 2026
Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Uncategorized

Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

March 10, 2026
Next Post

आईपीएल 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार, गुजरात ने 7 विकेट से हराया

रामनवमी पर लोहरदगा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा निकाली गई

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Major revelation in the Tito's Restaurant firing case: Jigana pistol recovered, entire planning exposed

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

April 3, 2026

Jharkhand News: धनबाद के मेमको मोड़ पर लक्ष्मी मार्बल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

 “विष्णुगढ़ कांड” पर सियासत तेज, विधायक Amba Prasad ने डीजीपी पर उठाए गंभीर सवाल

Jharkhand News: लोयाबाद में बड़ा रेल हादसा टला, बाइक सवार ने तोड़ा रेलवे फाटक, मची अफरातफरी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? बाहर निकलने से पहले यहाँ पढ़ें रिपोर्ट

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra