झुमरीतिलैया: बाबा श्याम के भक्तिरस में डूबा नगर शुक्रवार को अलौकिक नजारा प्रस्तुत कर रहा था। श्याम निशान महिला मंडल की ओर से 43 वीं निशान यात्रा का आयोजन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। श्रद्धालुओं के द्वारा , सजाए हुए वाहन पर सजा दरबार और भक्तों की भक्ति-भावना से पूरा नगर श्याममय हो उठा।यात्रा की शुरुआत दुर्गा मंदिर झंडा चौक से हुई, जहां जीवकांत झा ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। शालिनी सेठ ने यजमान के रूप में पूजा का सौभाग्य पाया.
भव्य रूप से सजाए गए वाहन पर बाबा श्याम का दरबार सुसज्जित था। यात्रा झंडा चौक से होकर स्टेशन रोड, श्याम मंदिर और पोद्दार निवास पहुंची, जहां निशान बाबा को अर्पित किया गया।यात्रा मार्ग में महिलाएं भावपूर्ण भजन गाते हुए चल रही थीं। जलती रहे खाटू वाली जोत तेरी जलती रहे,ऊंचों रख निशान श्याम को लंबी डोरी खींच, मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब कुछ है तेरा मेरा तो कुछ भी नहीं
जैसे भक्तिगीतों ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओ दर्जी सिम दे निशान मुझे खाटू जाना और आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़के जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे।इस मौके पर
कृतिका मोदी, शालानी सेठ, पूजा शर्मा,मधु शर्मा,कुसुम चौधरी ,गोपाल कुमार ,भोला कुमार आदि शामिल थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









