Dhanbad News: पहली बारिश में हीं बाघमारा में जमुनिया नदी पर बने पुल के एप्रोच रोड के गार्डवाल का एक भाग धस गया। अभी पुल का उदघाटन नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण विकास विभाग ( विशेष प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता नरेंद्र कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दिया। ठेकेदार ने पुल के दोनों किनारे मिट्टी जमा कर दिया है। ताकि वाहनों की आवाजाही ना हो सके। इधर कार्यपालक अभियन्ता ने उपायुक्त सहित विभाग के वरीय अधिकारी को सूचित कर घटना और कार्य के बारे में जानकारी दिया है। इधर नव निर्मित पुल के गार्डवाल सहित सड़क का कुछ भाग धसने से स्थानीय लोग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
Read More: झारखंड में आज से मानसून की शुरुआत, जानिये कोनसे इलाके होंगे प्रभावित…
मालूम हो कि 10 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद के द्वारा पांच करोड़ से अधिक की लागत से जमुनिया नदी पर पुल निर्माण करने का कार्यादेश संवेदक को दिया गया था। संवेदक से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन हो नहीं पाया।
Read More: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आपकी राशि क्या कहती है?












