Ranchi Breaking News: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, राजधानी का सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हुए जमीन दखल दिहानी मामले को गंभीरत से लेते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
Ranchi Breaking News: क्या है मामला?
बता दें, झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में दखल दिहानी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दखल दिहानी की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है जिनके घरों पर बुलडोजर चल रहा था।
हेहल सीओ को जवाब दाखिल करने का निर्देश
Ranchi Breaking News: हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। इस संबंध में रौनक़ कुमार सरिता देवी एवं अन्य की ओर से हस्तक्षेप याचिका दायर कर दखल दिहानी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी। अदालत ने इस पूरे मामले में हेहल सीओ को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।













