शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन 20 सितंबर से होगा शुरु, झारखंड सहित इन राज्यों में पड़ेगा असर

सितम्बर 19, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन 20 सितंबर से होगा शुरु, झारखंड सहित इन राज्यों में पड़ेगा असर
Share on FacebookShare on Twitter

Rail Roko Aandolan: झारखंड सहित कई राज्यों के कुड़मी समाज एसटी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. इस मांग को लेकर अब एक बार फिर रेल रोको आंदोलन की शुरुआत होने वाली है। कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज ने 20 सितंबर से यानि कल से अनिश्चितकालीन ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। यह आंदोलन झारखंड, बंगाल और ओडिशा तीनों राज्यों में एक साथ होगा।

Table of Contents

Toggle
  • स्टेशनों में लागू होगी धारा 144
  • 40 रेलवे स्टेशनों को किया गया चिन्हित
  • रेलवे को सहना पड़ता है आर्थिक नुकसान

स्टेशनों में लागू होगी धारा 144

‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन के कारण तीनों ही राज्यों में कल शनिवार को रेल यातायात प्रभावित होने की प्रबल संभावना है. इसके मद्देनजर रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने भी व्यापक तैयारी की है. इस संबंध में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक हुई है. तय किया गया है कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त बल की तैनाती होगी. साथ ही, धारा 144 लागू रहेगी. जो भी व्यक्ति रेल परिचालन में बाधा डालने की कोशिश करेगा, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जायेगा.

read more: झारखंड सरकार ने 30 IPS अधिकारियों का तबादला किया, रांची के नए SSP बने राकेश रंजन

40 रेलवे स्टेशनों को किया गया चिन्हित

इधर रांची रेल मंडल ने कहा है कि फिलहाल ट्रेनों को रद्द या मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय नहीं लिया गया है. सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. जरूरत पड़ने पर ही ट्रेनों के संचालन को लेकर कदम उठाए जायेंगे.

आंदोलन के तहत झारखंड में 40 रेलवे स्टेशनों को चिह्नित किया गया है. इनमें प्रमुख स्टेशन हैं मूरी, टाटीसिलवे, मेसरा, राय, खलारी, बड़काकाना, गोला, जगेश्वर बिहार, चरही, चंद्रपुरा, प्रधानखंटा, पारसनाथ, हेसालौंग, चक्रधरपुर, सोनुवा, चाकुलिया, गोड्डा और जामताड़ा.

रेलवे को सहना पड़ता है आर्थिक नुकसान

ये कोई पहली बार नहीं है जब कुड़मी समाज रेल रोको आंदोलन पर उतरने वाले हैं लगभग प्रत्येक वर्ष कुड़मी समाज के लोगों के द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है जिसके वजह से रेलवे को काफी बड़ा आर्थिक नुकसान भी सहना पड़ता है.

 

 

Related Posts

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के साथ पारंपरिक लकड़ी के जगन्नाथ रथ का निर्माण करते हुए लोहरा परिवार के कारीगरों का दृश्य, जो 300 वर्षों से अधिक पुरानी रथ निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
धर्म-अध्याय

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

जुलाई 17, 2026
Jharkhand Police's high-tech mission
झारखंड Jharkhand News

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

जुलाई 17, 2026
बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा की हत्याकांड खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
क्राइम Crime

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जुलाई 17, 2026
Next Post
बिहार में शुरु हुई 'पेन पॉलिटिक्स' ,तेजस्वी पर क्यों भड़के भाजपा-जदयू!

बिहार में शुरु हुई 'पेन पॉलिटिक्स' ,तेजस्वी पर भड़के भाजपा-जदयू!

A young man was murdered near Tonko Lake in the Ranchi Airport police station area, and his body was burnt by pouring petrol on it.

रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में टोनको तालाब के पास युवक की हत्या, शव को पेट्रोल डालकर जलाया

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

70 MBBS seats added at RIMS; setback for SNMMCH.

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

जुलाई 17, 2026

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra