धनबाद/धनसार: धनसार थाना क्षेत्र के इस्ट बस्ताकोला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 15 वर्षीय नितिश कुमार का लहुलुहान शव 11 हजार वोल्ट बिजली के खंभे के नीचे बरामद हुआ। किशोर का शरीर उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर पाया गया। मौके की भयावह स्थिति देखकर स्थानीय लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
सिर, नाक और पेट पर गंभीर चोटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नितिश के सिर, नाक और पेट पर गंभीर घाव देखे गए। उसका चेहरा खून से सना हुआ था, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।
डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, स्क्वॉड डॉग से जांच
सूचना मिलते ही धनबाद डीएसपी नौशाद आलम और धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्क्वॉड डॉग की मदद से आसपास के क्षेत्र की तलाशी भी ली।
मां ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
नितिश की मां रिंकी देवी ने श्रीराम नगर चांदमारी के अनिल बंगाली, छोटू पासवान और दो अन्य के खिलाफ धनसार थाने में हत्या की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने जताया करंट लगने का शक
थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि मामला हत्या भी हो सकता है और दुर्घटना भी।
घटनास्थल के पास से लोहे काटने वाला ब्लेड बरामद किया गया है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि नितिश बिजली की चोरी के लिए खंभे पर चढ़ा हो और 11 हजार वोल्ट करंट के संपर्क में आने से नीचे गिर गया हो।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच
पुलिस ने कहा कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस दोनों कोणों—हत्या और दुर्घटना—से जांच कर रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








