Redmi 15A 5G : श्याओमी ने अपना बजट स्मार्टफोन Redmi 15A 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर तहलका मचा दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन उन लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है जो लोग कम कीमत पर ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। यह फोन बड़ी बैटरी हो या बड़ा डिस्पले हर मामले में आगे हैं।
Read More- Jharkhand Politics: आंखे निकाली जीभ काटी-विष्णुगढ़ कांड पर हेमंत सरकार पर भड़के आदित्य साहू
Redmi 15A 5G में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले
Redmi 15A 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले है। चाहे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देख रहे हों या गेमिंग के शौकीन हों, यह स्क्रीन आपको एक सिनेमेटिक अनुभव देगी।
Read More- Iran Israel War: इजराइल ने ईरान पर 50 फाइटर जेट्स से किया हमला, कई अहम ठिकाने तबाह
फोन को पावर देने के लिए इसमें 6300mAh की बड़ी बैट्री दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह डिवाइस सामान्य इस्तेमाल के दौरान करीब दो दिनों तक का बैकअप देगी। यह फोन आपको बार-बार चार्जिंग की झंझट को खत्म कर देता है।
Read More- Breaking News: जंग में हूतियों की एंट्री, इजराइल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल दागी
Redmi 15A 5G : 32MP का AI डुअल कैमरा
वहीं कैमरे की बात करें तो इस फोन में 32MP का AI डुअल कैमरा जो कम रोशनी में भी बेहतरीन डिटेल्स कैप्चर करने में सक्षम है। सेल्फी के दीवानों के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें IP52 रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि हल्की धूल और पानी की फुहारें इस फोन का कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगी।
Read More- Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती
ब्लू, ब्लैक और लैवेंडर तीन रंगो में उपलब्ध
कंपनी ने फोन को तीन वेरिएंट्स में उतारा है। 4GB + 64GB वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 16,499 रुपये रहेगी। फोन को तीन रंगो ब्लू, ब्लैक और लैवेंडर कलर में बाजार में उतारा गया है। 3 अप्रेल से लोग इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ नजदीकी रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।












