Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच तनाव जारी है। इसी बीच इजराइल ने ईरान के अंदर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। इजराइल ने करीब 50 फाइटर जेट्स से ईरान के कई अहम ठिकानों को तबाह किया है। ये कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर हुई है।
Read More- Breaking News: जंग में हूतियों की एंट्री, इजराइल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल दागी
Iran Israel War: हथियार निर्माण और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों पर हमले
इजराइल ने ईरान के अराक और याज्क जैसे रणनीतिक इलाकों को टारगेट करते हुए हथियार निर्माण और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों पर हमले किये।
Read More- Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती
अराक स्थित हेवी वॉटर प्लांट पर भी हमला हुआ, जिसे परमाणु गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं यज्द में उन सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जहां यूरेनियम संवर्धन के लिए जरूरी सामग्री तैयार की जाती है।
Iran Israel War: ईरान ने सऊदी अरब के एयरबेस पर किया हमला
इसी दौरान ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल और ड्रोन के साथ कई हमले किये हैं। इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा सैनियों के घायल होने की सूचन है। इनमें से कई सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









