KhabarMantra: 8-9 मई की रात जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ड्रोन और मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिश की, तब जवाब आया ऐसा कि दुश्मन सोच में पड़ गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के साथ 2 घंटे की हाई-लेवल बैठक की – और जो तस्वीर सामने आई, उसने दुनिया को साफ संदेश दे दिया: भारत सतर्क है, तैयार है, और घबराने वाला नहीं।
बैठक में सभी अधिकारी शांत, संयमित और आत्मविश्वास से भरे नजर आए – हल्की मुस्कान और दृढ़ नजरों के साथ, मानो कह रहे हों: “भारत सुरक्षित है।”
ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला, पाक की बौखलाहट चरम पर!
भारत ने 8 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का जवाब थी जिसमें 26 निर्दोषों की जान गई थी। ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने उकसावे की नीति अपनाई, लेकिन भारतीय सेना की रणनीति के आगे सब फेल हो गया।
1,800 किमी लंबी एयर डिफेंस लाइन ने रोके 50 से ज्यादा ड्रोन, S-400 बना ‘सुदर्शन चक्र‘
पाकिस्तानी हमलों के जवाब में भारत का एयर डिफेंस सिस्टम फौरन एक्टिव हुआ। S-400 प्रणाली, इजरायली हारोप ड्रोन, और L-70 तोपों जैसी आधुनिक प्रणालियों ने 50 से अधिक ड्रोन हवा में ही उड़ा दिए। पठानकोट से लेकर कुपवाड़ा तक, भारतीय वायुसेना और थलसेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी मुंह की खानी पड़ी।
“तस्वीरें भी बोलती हैं” – भारत का नया सैन्य संदेश दुनिया को
इस बंद कमरे की बैठक की एक तस्वीर अब भारत के सैन्य आत्मबल और रणनीतिक सोच की प्रतीक बन चुकी है। यह सिर्फ भावनात्मक सुकून नहीं, बल्कि दुनिया को चेतावनी है – भारत शांति चाहता है, लेकिन जवाब देना भी जानता है।













