KhabarMantra: शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन हेतु आज समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया www.rteranchi.in पोर्टल के माध्यम से आयोजित की गई। जिले के कुल 120 विद्यालयों में 1217 सीटों के लिए प्राप्त 1057 वैध आवेदनों पर लॉटरी निकाली गई, जिसमें 92 विद्यालयों के लिए 672 छात्रों का चयन किया गया। लॉटरी की पारदर्शी प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, उत्कर्ष कुमार द्वारा विद्यालय प्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं मीडिया की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई।
Read More: झारखंड में नकली दवाइयों पर सख्ती: QR कोड से होगी दवा की असली पहचान
चयनित छात्रों की सूची संबंधित विद्यालयों को उनके लॉगिन पोर्टल के माध्यम से भेज दी गई है, तथा अगले 10 दिनों के भीतर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।













