Ranchi : रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड के युवाओं के लिए नया साल आने से पहले ही खुशखबरी मिलने जा रही है। 30 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेएसएससी सीजीएल (JSSC-CGL) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद यह पल हजारों युवाओं के लिए सपनों के सच होने जैसा है।
Read More-Ranchi Crime News: इश्क का लहूलुहान अंत: खलारी में प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने खुद को उड़ाया
JSSC-CGL कार्यक्रम के लिए प्रधान सचिव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है
राज्य सरकार की ओर से इसकी औपचारिक तैयारी शुरू हो चुकी है। सरकार के प्रधान सचिव द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए वित्त विभाग के प्रधान सचिव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, रांची के उपायुक्त को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि समारोह व्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।
Read More-Jharkhand News: अंधविश्वास या रंजिश? पलामू में शख्स की गला रेतकर शव जंगल में फेंका
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागों में कुल 1900 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक सह कानूनगो, कनीय सचिवालय सहायक और प्लानिंग असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इन नियुक्तियों से सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने में बड़ी मदद मिलेगी।
JSSC-CGL का प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के कारण विवादों में रही
हालांकि, सीजीएल परीक्षा का सफर आसान नहीं रहा। प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के कारण यह परीक्षा वर्षों तक विवादों में घिरी रही और मामला अदालत तक पहुंचा। झारखंड हाईकोर्ट में चली लंबी सुनवाई के बाद 3 दिसंबर को अदालत ने अधिकांश सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया। कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम पर रोक लगाते हुए बाकी उम्मीदवारों को राहत दी गई।
Read More-New Year 2026: आखिर 1 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं नया साल? जाने 4000 साल पुराना ये है इतिहास
इसके बावजूद, कुछ छात्रों ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि वे अंतिम न्याय की उम्मीद में शीर्ष अदालत पहुंचे हैं। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों की ओर से भी कानूनी सतर्कता बरती जा रही है।
इन सबके बीच, 30 दिसंबर का दिन उन युवाओं के लिए खास होगा, जिन्होंने धैर्य और उम्मीद के साथ इस परीक्षा का सफर पूरा किया।












