Jharkhand News: अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में झारखंड से मानसून की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और तेलंगाना से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन चुकी हैं। राज्य से 13 से 14 अक्टूबर के बीच मानसून की औपचारिक वापसी हो सकती है।
मौसम हुआ शुष्क, बारिश सिर्फ गुमला में
हरियाणा और पश्चिम बंगाल के पास बने चक्रवाती सिस्टम के कारण रांची में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहे। पूरे राज्य में केवल गुमला में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी जगह वातावरण नम रहा।
तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना
राज्य में दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 19 से 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। गुमला, लोहरदगा, खूंटी जैसे क्षेत्रों में रातें ठंडी रहेंगी।
बारिश में 66% की कमी
1 से 10 अक्टूबर के बीच औसतन 40.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 66% कम है। सबसे अधिक वर्षा गिरिडीह और धनबाद में हुई, जबकि सिमडेगा में सबसे कम।












