लोयाबाद: धनबाद के लोयाबाद में गुलजार बाग में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। जिसमें पुलिस ने दो केस दर्ज किया है। मारपीट मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में खुश मुहम्मद व मकबूल अंसारी के रूप में हुई है।
Read more: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का देवघर एम्स में होगा इलाज
मिली जानकारी के अनुसार चांदनी खातून के आवेदन के आलोक में दर्ज मामले में मकबूल अंसारी, छोटू अंसारी, सरफराज अंसारी, सिद्धू अंसारी, अरमान अंसारी, मलखान अंसारी, कौवा अंसारी, आमीर अंसारी, दद्दू अंसारी, रहीम अंसारी, इरबान अंसारी, शहीदा खातुन, नजमा को आरोपी बनाया गया है।वहीं साहिबा खातून की शिकायत पर दर्ज केस में सहरान अंसारी, सोहिल अंसारी, मुरादन अंसारी, रामजान अंसारी, निशा व खुश मोहम्मद को आरोपी बनाया गया है। दोनो पक्ष ने एक दुसरे पर मारपीट व हमला करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
read more: झारखंड में अवैध कोयला कारोबार को लेकर आरजेडी का धरना, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप







