धनबाद: स्थानीय थाना क्षेत्र के बिनोद बिहारी चौक के समीप निर्माणधीन बिल्डिंग स्मार्ट मेगा सिटी के बेसमेंट में शनिवार को सेवानिवृत BCCL कर्मी का शव मिला। मृतक के पुत्र श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हमलोग ओंकार सिटी में रहते है। मेरे पिता का नाम इंद्रदेव प्रसाद सिंह है। पास में शुक्रवार की शादी थी, पिता जी वही जाने की बात कह कर घर से निकले थे। लेकिन रात को घर वापस नहीं आए। उसके बाद हमलोग ने खोजबीन भी किया लेकिन रात को कुछ पता नहीं चला। आज सुबह इनकी मौत की सूचना मिली। बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की ह्त्या कर बेसमेंट में फेंका गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि ये रिटायर्ड कर्मी थे, काफी सीधे साधे थे, किसी से इनकी कोई अनबन नहीं थी। नालंदा जिले के रहने वाले थे। 7 जून को इनके बेटे की शादी है। लेकिन इससे पहले ही इनकी मौत हो गई।
Read More: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का देवघर एम्स में होगा इलाज
मौके पर पहुंची पुलिस:
वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने कहा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। उसके बाद ही परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हमलोग आगे की कार्यवाई करेंगे।
Read More: झारखंड में अवैध कोयला कारोबार को लेकर आरजेडी का धरना, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप












