Dhanbad: डीवीसी (दामोदर वैली कॉर्पोरेशन) द्वारा निर्धारित यार्ड मेंटेनेंस एवं तकनीकी कार्य के कारण मंगलवार (2 जून) की सुबह धनबाद के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने जानकारी दी है कि सुबह 6 बजे से 9 बजे तक गोधर-1, गोधर-2, गणेशपुर-1 और गणेशपुर-2 फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
इस निर्धारित शटडाउन के कारण बैंक मोड़, मटकुरिया, केंदुआ, करकेंद, वासेपुर, नया बाजार, पुराना बाजार, धनसार, जोड़ाफाटक, मनईटांड़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली विभाग के अनुसार डीवीसी यार्ड में आवश्यक रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्य किए जाने हैं, जिसके लिए सुरक्षा कारणों से संबंधित फीडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
विभाग का कहना है कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद सुबह 9 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।
प्रभावित क्षेत्र:
- बैंक मोड़
- मटकुरिया
- केंदुआ
- करकेंद
- वासेपुर
- नया बाजार
- पुराना बाजार
- धनसार
- जोड़ाफाटक
- मनईटांड़ एवं आसपास के इलाके

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








