Jharkhand Vidhansabha 2026 का बजट 18 फरवरी से शुरू हो गया है, यह बजट सत्र गुरूवार 19 मार्च तक चलेगा। आज सत्र के दूसरे दिन विधानसभा की प्रथम पाली में प्रश्नकाल किया जाएगा, जिसमें सदस्यों के अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न और उनके उत्तर प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही सदन में शून्यकाल की सूचनाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। जिसके साथ ही दूसरी पाली में राज्यपाल के संबोधन पर आभार प्रस्ताव और तर्क-वितर्क होगा
सत्र के पहले दिन चेयरमैन का मनोनयन और कार्यमंत्रण समिति का गठन किया गया। सभापतियों में स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव शामिल हैं। कार्यमंत्रण समिति में स्पीकर अध्यक्ष और सदस्यों में हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति और अरूप चटर्जी शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में दीपक बिरूआ, सीपी सिंह, मथुरा प्रसाद महतो, नवीन जायसवाल, स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सुरेश पासवान, जनार्दन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव, कल्पना सोरेन, निर्मल महतो और जयराम महतो के नाम शामिल हैं।
Jharkhand Vidhansabha सत्र के बजट की महत्वपूर्ण जानकारी
सत्र में कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित हैं। 17 कार्यदिवसों में बजट सहित राज्य की नीतियों, योजनाओं, वित्तीय प्राथमिकताओं और जनहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा किया जाएगा। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट और 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में पेश किया जाएगा।
चुनाव के कार्यवाही में बदलाव
राज्य में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर, 23 फरवरी को होने वाली मतदान को स्थगित कर अब मतदान 21 फरवरी को होना तय हुआ है। बुधवार को कार्यमंत्रण समिति की बैठक में स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समिति के अन्य सदस्य के उपस्थिति में इस निर्णय को सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद लिया गया।











