World News: क्या आपने भी “Labubu Dolls” का नाम सुना है? अगर नहीं सुना तो जनाब, आप इंटरनेट के सबसे क्यूट और सबसे ट्रेंडिंग खिलौने से अभी तक दूर हैं!
सोशल मीडिया, कलेक्टर ग्रुप्स और ऑनलाइन मार्केट में इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है — Labubu!
आखिर क्या हैं ये Labubu Dolls?
Labubu दरअसल एक designer art toy है, जिसे हांगकांग की मशहूर कंपनी POP MART और कलाकार Kasing Lung ने डिज़ाइन किया है. इसकी सबसे खास बात है इसका अजीबोगरीब लेकिन बेहद क्यूट लुक — नुकीले कान, बड़ी आंखें और शरारती हंसी वाला चेहरा. देखने में भले ये थोड़ा डरावना लगे, लेकिन यही इसकी खासियत है!
Labubu कोई आम खिलौना नहीं — ये एक collectible art figure है. यानी लोग इसे खेलने के लिए नहीं, बल्कि शौक और शोकेस के लिए खरीदते हैं.
ग्लोबल से इंडिया तक… हर कोई Labubu का दीवाना!
चीन, जापान, अमेरिका और यूरोप में Labubu dolls की ब्लाइंड बॉक्स सीरीज हमेशा आउट ऑफ स्टॉक रहती हैं. अब यही क्रेज भारत में भी तेजी से फैल रहा है. Instagram और TikTok पर लोग अपने Labubu unboxing videos, customization reels और shelf collections शेयर कर रहे हैं. भारत में तो अब कुछ लोग इसे अपने कमरे की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ “luck charm” भी मानने लगे हैं.
कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप!
एक छोटे से Labubu Doll की कीमत ₹10,000 से ₹15,000 तक हो सकती है — और अगर वो कोई limited edition हो, तो ₹1,00000 या उससे भी ज़्यादा में बिकता है! फिर भी लोग इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं, बस इसलिए क्योंकि ये दिखता है अलग और लगता है खास.
लोग क्यों हो रहे हैं इसके पीछे पागल?
- Unique Design: हर Labubu का अलग expression और अवतार
- कलेक्टर्स की पसंद: Pop culture, anime और toy art lovers के लिए परफेक्ट
- Gifting Trend: अब लोग teddy bear की जगह Labubu गिफ्ट कर रहे हैं!
- Instagrammable: ये छोटा सा doll हर फोटो में aesthetic vibe देता है
read more- झारखंड में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, 4 जिलों में वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी
सोशल मीडिया + पॉप कल्चर = Labubu का सुपरस्टार बनना तय!
Labubu अब सिर्फ एक खिलौना नहीं रहा, ये ट्रेंड और स्टेटस सिंबल बन चुका है. लोग इसके rare editions के पीछे वैसे ही भाग रहे हैं जैसे कभी हम Pokémon cards या Beyblade के पीछे भागते थे.
अगर आपने अभी तक Labubu नहीं देखा, तो एक बार जरूर गूगल कीजिए — हो सकता है अगली wishlist में ये आपके भी शामिल हो जाए!













