Dhanbad: केंद्र सरकार की किसान, मजदूर और मेहनतकश विरोधी नीतियों व महंगाई के खिलाफ 9 जुलाई बुधवार को देशव्यापी आम हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान बरमुडी प्रोजेक्ट, कुमारधुबी भाग्य लखी कोलियरी समेत दोनों कार्यालय पूरी तरह बंद रहे।
हड़ताल के समर्थन में ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चे के नेताओं, कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने अपनी एकजुटता दिखाई। मौके पर भाकपा (माले) नेता नागेन्द्र कुमार और बीसीक्यू मुगमा एरिया सचिव रामजी यादव ने कहा कि मजदूरों की चट्टानी एकता ने केंद्र की भाजपा-आरएसएस सरकार को यह संदेश दिया है कि उनकी किसान-मजदूर विरोधी नीतियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता इन्हें सबक सिखाएगी और सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
इस मौके पर शुभम विश्वकर्मा, विजेन्द्र शर्मा, रामानंद राजभर, तरुण राय, कालीचरण, ओमप्रकाश, अजय राम, शत्रुघ्न पासवान, कुमार साहब, दिलीप सिंह, टिंकू राम, विनोद यादव, सुनील कुमार, अरविन्द कुमार, गोविंद पाण्डेय, बबलू भक्ती समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









