Ranchi: दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में धमाके और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले की जांच अब देवघर तक पहुंच गई है। गुजरात पुलिस की टीम ने देवघर पहुंचकर नगर थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
ई-मेल के जरिये दी गई थी धमकी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुजरात और देवघर पुलिस के अधिकारी जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। पुलिस फिलहाल युवक की भूमिका और मामले से उसके संभावित संबंध की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, ब्रिक्स सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को लेकर धमकी ई-मेल के जरिये दी गई थी। इस मामले पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर टीम देवघर पहुंची। नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई में गांधीनगर थाने में 10 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कई अहम जानकारियां जुटाने में जुटी पुलिस
इसके बाद गुजरात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर टीम देवघर पहुंची। नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए गए युवक से धमकी से जुड़े तकनीकी और अन्य सुरागों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक का धमकी भेजने की घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं। ई-मेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
फिलहाल युवक की भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









