Jharkhand News: बड़ी खबर हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी नागरिकों के फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। फरार होने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जिन्हें भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
फरार कैदियों की पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार कैदियों की पहचान रीना खान उर्फ फिना देवी, निपाह अख्तर खुशी और मोहम्मद नजमूल हंग के रूप में हुई है। रीना खान को पहले जामताड़ा जेल में रखा गया था, जहां से उसे 4 फरवरी 2022 को हजारीबाग स्थानांतरित किया गया था। निपाह अख्तर को रांची के होटवार जेल से 28 सितंबर 2024 को लाया गया था, जबकि मोहम्मद नजमूल हंग को दुमका जेल से 1 मार्च 2025 को ट्रांसफर किया गया था।
read more- 15 दिन भगवान जगन्नाथ के बिना दर्शन? जानिए क्यों होती है ये अनोखी परंपरा!
तलाशी अभियान शुरू
तीनों को बाद में हजारीबाग के ओपन जेल में स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। फरारी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर संभव कोशिश कर रहा है कि फरार कैदियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि इनकी फरारी में किसी अंदरूनी मदद की भूमिका तो नहीं रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।












