आज का राशिफल 7 जुलाई 2026: 7 जुलाई 2026, दिन मंगलवार का दिन बेहद खास और संवेदनशील होने वाला है। इस दिन आकाशमंडल में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति कई बड़े बदलावों की ओर इशारा कर रही है। एक तरफ जहाँ पूरे दिन शोभन, अतिगण्ड, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और शुभ नाम के 5 शुभ-अशुभ योगों का प्रभाव रहेगा, वहीं दूसरी तरफ भगवान शिव के रुद्र रूप को समर्पित कालाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन में मिठास घुलेगी और अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
सिंह राशि
आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी और व्यापार में मुनाफे के नए रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक राशि
अगर आप बिजनेस बढ़ाने के लिए लोन की योजना बना रहे हैं, तो सफलता पक्की है। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी।
मेष राशि
आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। पैसों का लेन-देन या उधार लेने की गलती न करें, अन्यथा कर्ज के जाल में फंस सकते हैं।
कन्या राशि
घरेलू कलह का असर आपके ऑफिस के काम पर पड़ सकता है। बिना सोचे-समझे किसी भी बाहरी विवाद में टांग न अड़ाएं।
मीन राशि
अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। ऑफिस की गपशप और राजनीति से दूर रहें, नहीं तो छवि खराब हो सकती है।
मिथुन राशि
आपकी ही राशि में बुध का आगमन हो रहा है। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।
कर्क राशि
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, बस अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि
शेयर बाजार में निवेश का मन बना रहे हैं, तो दूसरों के बहकावे में न आएं। खुद रिसर्च करके ही पैसा लगाएं। कानूनी नियमों का पालन करें।
धनु राशि
जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सहकर्मियों का साथ मिलेगा। फिलहाल नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल देना ही बेहतर होगा।
मकर राशि
विद्यार्थियों के लिए ध्यान केंद्रित करने का समय है। आपको किसी प्रियजन से खूबसूरत सरप्राइज या उपहार मिल सकता है। धैर्य से काम लें।
कुंभ राशि
जो लोग सिंगल हैं, उनके प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। राजनीति और जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों में आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









