Jharkhand: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास एवं मेंटेनेंस कार्यों के कारण 24 से 30 नवंबर के बीच ट्रेनों के परिचालन पर बड़ा असर पड़ेगा। रेलवे ने इस अवधि में 8 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द, 8 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट और 4 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव की घोषणा की है।
इस निर्णय का सीधा प्रभाव झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य चेक करें।
किन-किन ट्रेनों को किया गया रद्द? (24–30 नवंबर)
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू — 25 नवंबर
- 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू — 25 और 29 नवंबर
- 68053/68054 आद्रा-बाराभूम-आद्रा मेमू पैसेंजर — 30 नवंबर
- 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू — 28 नवंबर
इन ट्रेनों का रूट छोटा किया गया
- 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू
▪ 25 नवंबर को केवल आद्रा तक चलेगी
▪ आद्रा–आसनसोल के बीच रद्द - 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस
▪ 24–28 नवंबर तक बोकारो स्टील सिटी तक ही जाएगी
▪ बोकारो–धनबाद सेक्शन में रद्द - 13503/13504 बर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस
▪ 24–28 नवंबर: गोमो तक ही चलेगी
▪ गोमो–हटिया सेक्शन में रद्द - 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया एक्सप्रेस
▪ 30 नवंबर: आद्रा तक ही चलेगी
▪ आद्रा–पुरुलिया के बीच परिचालन बंद
इन ट्रेनों का समय बदला जाएगा (Rescheduled Trains)
- 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस
▪ 30 नवंबर को 60 मिनट विलंब से चलेंगी - 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस
▪ 29 नवंबर को 120 मिनट देरी से प्रस्थान - 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस
▪ 30 नवंबर को 120 मिनट देरी से चलेगी - 68088 धनबाद–बांकुड़ा मेमू
▪ 25 और 29 नवंबर को 60 मिनट लेट
विशेष नियंत्रण व्यवस्था
रेलवे ने बताया कि 12802 आनंद विहार पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को
▪ 24, 27 और 29 नवंबर को चंद्रपुरा–बांकुड़ा सेक्शन में कंट्रोल कर चलाया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








