धनबाद: रविवार को बच्चा जेल पीएसएस में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना और मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप रही। निर्धारित पाँच घंटे के शटडाउन के दौरान सभी फीडर बंद रहने से दर्जनों मोहल्लों के उपभोक्ता प्रभावित हुए।
Read more: हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के 5 बाउंसर गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
आधे शहर में 5 घंटे बिजली बाधित
बिजली कटौती से भिस्तीपाड़ा, ज्ञान मुखर्जी रोड, हरि मंदिर रोड, हीरापुर हाटिया, पुलिस लाइन, डीएस कॉलोनी, झारखंड मैदान, झरनापाड़ा, मास्टरपाड़ा, आदर्श नगर, माडा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, बेकाबांध, एलसी रोड, मनोरम नगर, बरमसिया, महावीर नगर, दुहाटा, टिकियापाड़ा, मनईटा, गोल बिल्डिंग, डुमरियाटा समेत कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग ने बताया कि ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।













