रविवार, अक्टूबर 25, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि, जमशेदपुर में स्थगित हुआ शिक्षकों का सेमिनार

माइकल जॉन ऑडिटोरियम में ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार के लिए जुटे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी। सरयू राय मंच पर भावुक हो गए।

सितम्बर 6, 2026
in राजनीति Politics
A A
मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि, जमशेदपुर में स्थगित हुआ शिक्षकों का सेमिनार

मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि, जमशेदपुर में स्थगित हुआ शिक्षकों का सेमिनार

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन के बाद रविवार को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार शोकसभा में बदल गया। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह सेमिनार अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि शिक्षा के विषय पर यह सेमिनार बाद में निश्चित रूप से आयोजित किया जाएगा।

Table of Contents

Toggle
  • निधन के कारण कार्यक्रम को शोकसभा में बदलना पड़ा
    • सुदिव्य कुमार के विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
    • कर्मठ, वाकपटु मंत्री और बेहतर इंसान थे सुदिव्य

कार्यक्रम के लिए रविवार को सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रधानाध्यापक और प्राचार्य माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंच चुके थे। सभी के बैठने के बाद मंच से सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की जानकारी दी गई और कार्यक्रम को शोकसभा में बदलने की घोषणा हुई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी। बाद में सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। डॉ. रागिनी भूषण ने ‘वैष्णव जन तो…’ भजन प्रस्तुत किया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार
  • झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना
  • रांची में नितिन नवीन का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में भाजपा फिर खिलाएगी कमल

निधन के कारण कार्यक्रम को शोकसभा में बदलना पड़ा

सरयू राय ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षा की चुनौतियों पर चर्चा और शिक्षकों का सम्मान करना था, लेकिन सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण कार्यक्रम को शोकसभा में बदलना पड़ा। उन्होंने दिवंगत मंत्री को सक्रिय, मेधावी और भरोसेमंद जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि विधानसभा में वह तर्कपूर्ण और प्रभावी ढंग से अपनी बात रखते थे।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

राय ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के साथ उनके मतभेद रहे, लेकिन मनभेद कभी नहीं हुआ। नगर विकास और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर दोनों के बीच बातचीत होती थी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता आधारित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रति भी सुदिव्य कुमार गंभीर थे।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए सरयू राय मंच पर भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि उम्र में काफी अंतर के बावजूद उनके बीच प्रेम और स्नेह का संबंध था। यह कहते हुए उनकी आवाज भर्रा गई कि दुर्भाग्य है कि आज उन्हें सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देनी पड़ रही है।

सुदिव्य कुमार के विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार ने जो मशाल जलाई, उसे आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने उनके साथ विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों पर हुई बातचीत को याद किया और उनके प्रखर व्यक्तित्व का उल्लेख किया।

सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार मिशन, विजन और दृढ़ता के साथ काम करने वाले मंत्री थे। उनके मुताबिक, सुदिव्य कुमार को थोड़ा और समय मिलता तो झारखंड के उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते थे।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

कर्मठ, वाकपटु मंत्री और बेहतर इंसान थे सुदिव्य

झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीके सिंह ने सुदिव्य कुमार की नेतृत्व क्षमता को याद किया। उन्होंने बताया कि बीआईटी मेसरा से जुड़े एक विवाद के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी और राष्ट्रीय संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए सीटें बढ़ाने के मुद्दे पर बातचीत हुई थी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंद्रभूषण शर्मा ने भी सुदिव्य कुमार के साथ हुई मुलाकातों को याद किया। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने उन्हें कर्मठ, वाकपटु मंत्री और बेहतर इंसान बताया।

अंशुल शरण ने कहा कि सुदिव्य कुमार 2019 और 2024 में चुनाव जीते और 5 दिसंबर 2024 को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। उन्हें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। छात्र आंदोलनों और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवादों में भी वह सरकार की ओर से बातचीत करने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल रहे।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार
झारखंड Jharkhand News

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार

अक्टूबर 24, 2026
झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना
झारखंड Jharkhand News

झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना

अक्टूबर 24, 2026
रांची में नितिन नवीन का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में भाजपा फिर खिलाएगी कमल
झारखंड Jharkhand News

रांची में नितिन नवीन का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में भाजपा फिर खिलाएगी कमल

अक्टूबर 24, 2026
Next Post
भाजपा ने मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर जताया गहरा शोक

भाजपा ने मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर जताया गहरा शोक

7 सितंबर को बंद रहेंगे झारखंड के सभी निजी विद्यालय-PASWA का ऐलान

7 सितंबर को बंद रहेंगे झारखंड के सभी निजी विद्यालय-PASWA का ऐलान

Bigg Boss 20 में रोहित शेट्टी का गुस्सा, कंटेस्टेंट्स को लगाई फटकार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच रोहित शेट्टी का फूटा गुस्सा- कहा यहां हमारे घर गोलियां चल रही हैं..

अक्टूबर 25, 2026

कोडरमा में रांची-पटना मुख्य मार्ग भारी जाम, वाहनों की लंबी कतार

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! स्काउट-लव की कंबल मसाज पर गर्लफ्रेंड ने लगाई क्लास, मैरी कॉम हुईं घर से बेघर

JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, एग्जाम डेट्स में बड़ा बदलाव

रांची में कल से रणजी ट्रॉफी का रोमांच, झारखंड और दिल्ली होंगे आमने-सामने

झारखंड में ठंड के बीच मौसम लेने वाला है करवट! जानें 25 अक्टूबर की स्थिति

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts