Dhanbad: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वावधान में चलाए जा रहे डोर टू डोर कैंपेन के तहत मंगलवार को चार दिव्यांगों को सहायता प्रदान की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर यह पहल की गई।
इस संबंध में अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि झालसा के निर्देश पर जिले में डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत झरिया क्षेत्र में चार जरूरतमंद दिव्यांगों की पहचान की गई।
अभियान के दौरान अधिकार मित्र डिपेंटी कुमारी गुप्ता और हेमराज चौहान द्वारा चिन्हित किए गए तीन दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल प्रदान की गई, जबकि एक दृष्टिबाधित व्यक्ति को दिव्यांग प्रमाण पत्र, ब्लाइंड किट और पेंशन की सुविधा दिलाई गई।
इस वितरण कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी झरिया अलका रानी, पर्यवेक्षिका शशि प्रिया, राधा देवी, ऊषा कुमारी, शशि, पूनम लकड़ा, राजेश कुमार और डालसा सहायक राजेश कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
डालसा सचिव ने बताया कि प्राधिकार समाज के प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं और त्वरित न्याय पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








