Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

कसबा लाठीचार्ज कांड पर तृणमूल सांसद सायनी घोष ने पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल

April 11, 2025
in राजनीति
A A
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता। कसबा में नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायनी घोष ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और किसी भी परिस्थिति में पुलिस का इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों की आजीविका चली गई है, जो योग्य उम्मीदवार हैं और जो वामपंथी तथा भाजपा की राजनीति के शिकार बने हैं, उनके प्रति पुलिस को और अधिक मानवीय रवैया अपनाना चाहिए। सायनी घोष के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सायनी घोष के बयान को लेकर विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। भाजपा के राज्यसभा सांसद शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि सायनी घोष क्या कहती हैं, इसका कोई महत्व नहीं है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस को ममता बनर्जी ही संचालित करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल की संस्कृति ही लाठीचार्ज की है और पुलिस की कार्रवाई दरअसल सरकार की मर्जी का प्रतिबिंब है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक भट्टाचार्य ने भी पुलिस की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रति पुलिस का जो रवैया रहा, उससे मुख्यमंत्री पर जनता का भरोसा अब लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोई भी संवेदनशील व्यक्ति पुलिस की इस बर्बरता की निंदा करेगा और यदि सायनी घोष ने ऐसा बयान दिया है तो उसमें कोई गलती नहीं है।

वहीं, माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस ने कसबा कांड में क्रूरता और बर्बरता की नजीर पेश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस अब उसी पुलिस के इशारे पर नाच रही है, जिसने आम जनता पर अत्याचार किया।

सायनी घोष के बयान पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, तृणमूल के अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

Related Posts

जेल बना माफियाओं का अड्डा, न्यायिक जांच हो-होटवार जेल में यौन शोषण पर भाजपा का बड़ा हमला
झारखंड

जेल बना माफियाओं का अड्डा, न्यायिक जांच हो-होटवार जेल में यौन शोषण पर भाजपा का बड़ा हमला

May 18, 2026
बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप
झारखंड

बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप

May 17, 2026
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा-रांची में फूंका पीएम मोदी का पुतला
रांची

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा-रांची में फूंका पीएम मोदी का पुतला

May 16, 2026
Next Post

अनियंत्रित हाइवा ने मवेशियों को रौंदा

CM हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे भोगनाडीह, सिद्धों कान्हो की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: Petrol and Diesel Prices Rise Again in the Country—Rates Hiked for the Second Time in Five Days

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

May 19, 2026

Dhoni के ‘आखिरी दीदार’ ने बढ़ाई हलचल! चेपॉक में भावुक हुए फैंस, रिटायरमेंट की अटकलें तेज

झारखंड का मौसम: रांची समेत इन 10 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आज का राशिफल 19 मई 2026: इन राशि वालों को नौकरी, पैसा और प्यार में मिलेगा बड़ा फायदा

आखिर क्या है Cockroach Janta Party (CJP )? CJI के ‘cockroach’ वाले बयान ने क्यों भड़काई Gen Z

Breaking News: होटवार जेल गर्भवती महिला बंदी मामला: झालसा ने लिया संज्ञान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra