Chatra: चतरा जिले के सिदपा गांव में पुलिस टीम पर पथराव और उपद्रव के मामले में डहु पंचायत के पूर्व मुखिया समेत दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने मामले की जानकारी दी। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर किया था हमला
डीएसपी के अनुसार, आठ सितंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को एक घर में बंद कर रखा है। सूचना पर टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा, चतरा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत पुलिस टीम सिदपा गांव पहुंची। पुलिस दोनों को सुरक्षित निकालकर ले जाने लगी, तभी ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई।
पुलिस टीम पर पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल
पुलिस के मुताबिक, युवक-युवती को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने की कोशिश के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। पथराव में टंडवा, सराडु, बुकरू, चतरा सदर और सिमरिया थाना के पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई में सबइंस्पेक्टर प्रभात कुमार, अरविंद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इसके साथ ही कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुएए।
37 नामजद और 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मामले में 37 नामजद और 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय चौकीदार की मदद से अन्य आरोपितों की पहचान कर रही है।
फिलहाल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। कार्रवाई में सबइंस्पेक्टर प्रभात कुमार, अरविंद कुमार, टंडवा थाना रिजर्व गार्ड और सैट के सशस्त्र बल शामिल हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









