Chatra: सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। ACB की टीम ने म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने दोपहर करीब 12:45 बजे कार्रवाई की। टीम ने जैसे ही रिश्वत की रकम लेते कर्मचारी को पकड़ा, मौके पर हड़कंप मच गया। कार्रवाई पूरी करने के बाद ACB की टीम आरोपी राजस्व कर्मचारी को अपने साथ ले गई।
म्यूटेशन के बदले मांगी गई थी रिश्वत
बताया जा रहा है कि म्यूटेशन के काम को लेकर रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने मंगलवार को जाल बिछाया और तय रकम लेते ही राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल ACB की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद कर्मचारी से पूछताछ भी की जा रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









