UPI News Rules: अगर आप PhonePe, Google Pay, Paytm या किसी अन्य UPI ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 1 अगस्त 2025 से UPI ट्रांजैक्शंस को लेकर नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जो आम यूजर्स, मर्चेंट्स और बैंकों—तीनों पर असर डालेंगे.
क्या-क्या बदल जाएगा UPI में?
1. बैलेंस चेक की लिमिट
अब आप एक दिन में किसी एक UPI ऐप से अधिकतम 50 बार ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर पाएंगे. इससे ज्यादा बार कोशिश करने पर सर्वर रिस्पॉन्स नहीं देगा.
2. ऑटो-पे ट्रांजैक्शन का नया समय
EMI, सब्सक्रिप्शन, मोबाइल रिचार्ज जैसे ऑटो-पे पेमेंट्स अब केवल तीन निश्चित स्लॉट्स में ही प्रोसेस होंगे:
- सुबह 10 बजे से पहले
- दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच
- रात 9:30 बजे के बाद
यह कदम सिस्टम के ओवरलोड को कम करने के लिए उठाया गया है.
read more- दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास: 19 साल की उम्र में जीता FIDE महिला वर्ल्ड कप
3. ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करने की सीमा
अगर कोई भुगतान अटक गया है, तो आप उसका स्टेटस अधिकतम 3 बार ही चेक कर पाएंगे, और वो भी हर बार 90 सेकंड के अंतराल से. इससे अनावश्यक सिस्टम लोड कम होगा.
ये बदलाव क्यों जरूरी थे?
NPCI (National Payments Corporation of India) के मुताबिक, हाल के महीनों में दो बार UPI सर्विस डाउन हो चुकी है – मार्च और अप्रैल 2025 में. सबसे ज्यादा लोड पीक ऑवर्स (सुबह 10-1 और शाम 5-9:30 बजे) में आता है.
बार-बार बैलेंस या ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करने से सर्वर स्लो हो जाता है. इन नए नियमों से सिस्टम तेज और स्थिर बनेगा.
आम यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?
- अगर आप रोज़ 50 बार से ज्यादा बैलेंस चेक नहीं करते, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
- ऑटो-पे ट्रांजैक्शन बिना आपकी अनुमति के समय पर हो जाएंगे.
- पैसे भेजना, मर्चेंट पेमेंट या UPI से शॉपिंग उसी तरह जारी रहेगी.
क्या ट्रांजैक्शन अमाउंट लिमिट बदली है?
नहीं, UPI पेमेंट लिमिट में कोई बदलाव नहीं हुआ है:
- सामान्य भुगतान: ₹1 लाख प्रति ट्रांजैक्शन
- हेल्थ व एजुकेशन भुगतान: ₹5 लाख तक की सीमा
क्या यूजर्स को कुछ सेटिंग बदलनी है?
नहीं, आपको कुछ नहीं करना. ये बदलाव ऑटोमैटिक UPI एप्स में लागू हो जाएंगे. बस इन बातों का ध्यान रखें:
- बैलेंस चेक लिमिट का ध्यान रखें
- ट्रांजैक्शन स्टेटस बार-बार रिफ्रेश न करें
- ऑटो-पे टाइम स्लॉट्स से वाकिफ रहें













