क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और अद्भुत प्रतिभा से पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) को झारखंड सरकार सम्मानित करने जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।
Read more: TATA IPL 2026: झारखंड के 7 जांबाज मैदान में, लेकिन IPL 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका
‘मैच हारे पर करोड़ों भारतीयों का दिल जीता’ – डॉ. इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेटर की सराहना करते हुए कहा:
“वैभव, भले ही तुम्हारी टीम मैच हार गई हो, लेकिन तुम करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुके हो। मैं स्वयं क्रिकेट का खिलाड़ी रहा हूं, लेकिन इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों का जिस आत्मविश्वास से सामना करते हुए तुमने धुनाई की है, वह असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। तुमने अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। जल्द ही मैं तुम्हें झारखंड में सम्मानित करूंगा।”
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi
मात्र 15 वर्ष की आयु में वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) ने जिस साहस, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया है, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने वैभव को युवा ऊर्जा और संघर्ष की जीवंत मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी ने न केवल देश को गौरवान्वित किया है, बल्कि करोड़ों युवाओं को प्रेरित भी किया है।
ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | NEET-UG 2026 | Twisha Sharma Case | AAP | IPL 2026 | JPSC
फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली का देंगे संदेश
डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) की सकारात्मक सोच ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी प्रभावित किया है। अब झारखंड स्वास्थ्य विभाग उनके साथ मिलकर युवाओं के बीच महत्वपूर्ण संदेश जैसे बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस (Health & Fitness), अनुशासन और खेल भावना (Discipline & Sportsmanship), सकारात्मक जीवनशैली (Positive Lifestyle)पहुंचाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्ण विश्वास जताया कि वैभव आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे और देश को उन पर हमेशा गर्व रहेगा।








