Sports news: बिहार के 14 साल के लाल वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने आईपीएल में अपना जादू बिखेरा था. लेकिन अब वैभव ने अपना स्तर और बढा दिया है. दरअसल अंडर-19 वनडे में इंग्लैड के खिलाफ 52 गेंद पर शतक लगा दिया. इस पारी में उन्होंने 10 छक्के लगाकर महज 78 गेंद पर 143 रन की पारी खेली. वैभव ने विहान मल्होत्रा के साथ दूसरे विकेट के लिए 219 रन की पार्टनरशिप की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 363 रन बनाए. जवाबी पारी में इंग्लैंड की टीम ने 308 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई.
वैभव सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी
शनिवार को टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया अंडर-19 ने चौथे ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे का विकेट गंवा दिया. वे महज 5 रन बना सके. यहां से वैभव ने तेजी से बैटिंग की और महज 52 गेंद पर शतक लगा दिया. यह यूथ वनडे में सबसे कम गेंदों पर सेंचुरी का रिकॉर्ड है.
वैभव ने पाकिस्तान के कामरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ा. जिन्होंने यूथ वनडे में 53 गेंद पर शतक लगाया था. वैभव ने पारी में 10 छक्के लगाए. इसी के साथ वे यूथ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर भी बने. उन्होंने खुद के ही 9 छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा.
शुभमन गिल से हुआ था प्रेरित- वैभव
वैभव ने अपनी पारी के बारे में कहा की ”मुझे पता नहीं चला की मैंने रिकॉर्ड तोड़ा है, मै शुभमन गिल से काफी प्रेरित था, वैभव ने कहा की जैसे शुभमन गिल ने 100, 200 मारने के बाद भी मैच नहीं छोड़ा और टीम के लिए और रन बनाया मई भी वैसा ही करना चाहता था”. मै जल्दी आउट हो गया मै और भी रन बना सकता था, अगली बार मई ध्यान दूंगा और रन बनाने की कोशिश करूँगा”.
Of scoring the fastest ever 💯 in U19 and Youth ODIs & getting inspired by Shubman Gill 👌 🔝
Vaibhav Suryavanshi shares his thoughts! 🙌#TeamIndia | @ShubmanGill | @VaibhavSV12 pic.twitter.com/ihQkaSs0SJ
— BCCI (@BCCI) July 6, 2025












