Vijay Hazare Trophy : विजय हजारे ट्रॉफी का पहला दिन भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिए यादगार बन गया, जब युवा बल्लेबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से इतिहास के कई पन्ने पलट दिए। एक ही दिन में कई युवा बल्लेबाजो ने आज अपनी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड तोड़ डाले।
Read More-Love Affair: 36 की शादीशुदा महिला का 22 के युवक से अफेयर, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम…
इस ऐतिहासिक दिन के सबसे बड़े सितारे रहे बिहार के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़कर पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर वैभव लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लगभग चार दशक पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया मानक स्थापित किया।
Vijay Hazare Trophy : साकिबुल गनी ने ठोंका सबसे तेज शतक
वैभव की पारी सिर्फ शतक तक सीमित नहीं रही। उन्होंने 84 गेंदों में 190 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, टाइमिंग और बेखौफ अंदाज साफ झलक रहा था। खास बात यह रही कि वैभव बिहार टीम के उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं, बावजूद इसके दबाव का उन पर कोई असर नहीं दिखा।
Read More-Big Breaking कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर
इस दिन रिकॉर्ड बनाने वालों की सूची यहीं खत्म नहीं होती। बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने भारतीय लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 32 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और इस उपलब्धि के साथ भारतीय क्रिकेट में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया।
Vijay Hazare Trophy : ईशान किशन ने भी ठोंका तूफानी शतक
वहीं, झारखंड के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों को रोमांचित किया। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक ठोकते हुए यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं।
Read More- Big Breaking : झारखंड में अब दो चरणों में होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, कैबिनेट से मिली मंजूरी
इन धमाकेदार पारियों का असर टीम स्कोर पर भी साफ नजर आया। बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह मेंस लिस्ट-A क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया। इससे पहले केवल एक बार किसी टीम ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








