Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने मुलाकात की।
CM Hemant Soren को उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का मिला न्योता
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के शैक्षणिक सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से भी अवगत कराया।











